April 30, 2025 3:09 am

सोशल मीडिया :

लैंडस्लाइड के बाद गंगोत्री हाईवे बंद, कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंसे, बद्रीनाथ का रास्ता खुला

लैंडस्लाइड के बाद गंगोत्री हाईवे बंद, कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंसे, बद्रीनाथ का रास्ता खुला

पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर गए सैलानियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे मलबा गिरने के कारण यातायात होने की सूचना मिली। गंगोत्री धाम यात्रा के श्रद्धालु मार्ग पर फंसे हुए हैं।

इधर चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और छिनका में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हुई। हालांकि बाद में प्रशासन ने मलबे को हटाकर नंदप्रयाग छिनका में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया है। यह जानकारी चमोली पुलिस ने दी।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें