MURADABAD CRIME-मारपीट, चोरी डकैती को लेकर कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक महिला के घर पर धावा बोल दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुन फायरिंग की और हथगोला भी फेंका। हालंकि इस घटना में किसी की जनहानी की खबर सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामलें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला का आरोप है कि करीब 5 बदमाश उसके घर के सामने आए और गालियां देने के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकि की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कटघर थाना क्षेत्र के गांव देहरी की महिला सुनीता ने आर्यन, मन्नू ठाकुर, अमन उर्फ अंश और नन्हू ठाकुर नाम के लोगों के खिलाफ थाने शिकायत दर्ज कराई है। सुनीता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि मंगलवार रात 10.30 बजे उनके पड़ोसी हिमांशु यादव अपने साथी आर्यन व अन्य नामजद आरोपियों संग उसके घर के सामने आया और गालियां देने लगे। दीवार पर हथगोला भी मारा। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। सुनीता ने बताया कि हिमांशु के पास तमंचे थे। वह दोनों हाथ से फायरिंग कर रहा था। बताया कि उनका बेटा नितिन और छोटे वाले देवर का बेटा अंकुश किसी बात को आपस में झगड़ा किए थे। लेकिन, हिमांशु अपने साथियों संग उनके घर पर हमला करने क्यों आया, यह वह भी नहीं समझ पा रही हैं।