May 1, 2025 10:52 am

सोशल मीडिया :

तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत कई घायल ,अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर हुआ हादसा |

Ahmedabad Accident: गुजरात के अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग जख्मी हुए हैं। अहमदाबाद में सरखेज-गांधीनगर हाईवे के इस्कॉन फ्लाईओवर पर ये एक्सीडेंट हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां एक थार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस और आसपास के लोग यहां जुटे गए। तभी तेज रफ्तार से आ रही जगुआर कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में मरने वालों में 2 पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया है कि सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक महिंद्रा थार ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी हो रही थी, तभी एक तेज .रफ्तार जगुआर कार ने भीड़ को रौंद दिया। जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें