May 2, 2025 7:43 am

सोशल मीडिया :

मणिपुर हिंसा पर बोले राहुल गाँधी |

3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच मणिपुर में शुरू हुए जातीय हिंसा को दो महीने से ज्यादा वक्त बीत चुके हैं, फिर भी भड़की इस हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हिंसा के कारण मणिपुर के ज्यादातर हिस्सों में दहशत का माहौल है। इस मामले में यूरोपियन यूनियन में चर्चा हुई जिसे लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि ये हमारा आंतरिक मामला है। कोई बहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस लीडर और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधा है। मणिपुर हिंसा को लेकर यूरोपीय यूनियन की संसद में हुई चर्चा को लेकर उन्होंने पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया। इसके साथ ही राहुल ने पीएम मोदी के फ्रांस दौरे को भी निशाने पर लिया। उन्होंने पीएम को फ्रांस के नेशनल डे पर मुख्य अतिथि बनाए जाने का कनेक्शन राफेल डील से जोड़ दिया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा – मणिपुर जल गया। यूरोपीय यूनियन (EU) की संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर चर्चा हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं। इस बीच राफेल डील ने उन्हें बैस्टिल डे का टिकट दिला दिया। इस ट्विट के जरीय राहुल पीएम मोदी पर इस बात का आरोप लगा रहे हैं कि अगर भारत फ्रांस से डिफेंस डील नहीं करता तो पीएम मोदी को जो सम्मान वहां दिया जा रहा है, वो नहीं मिलता ।

26 राफेल-M खरीदने को लेकर डील हुई फाइनल

PM के फ्रांस दौरे के समय हि भारत सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 नेवल राफेल फाइटर जेट खरीदने के फैसले की जानकारी दी है। इसके तहत भारतीय नेवी को फ्रांस से 26 नए एडवांस राफेल-M फाइटर जेट हासिल होंगे, जो खास तौर पर नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन होंगे। भारत में इन लड़ाकू विमानों के सफल ट्रायल के बाद केंद्र सरकार ने इन विमानों की डील पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।

चीन के मोर्चे पर मिलेगी ताकत

कई मौकों पर देखा गया है की हमारा परोसी और ताकतवर मुल्क चीन हमें बिना कोई मतलब एक उकसाता रहता है, हम पर अपनी रौब जमाना चाहता है इस डील के होने के बाद चीन के मोर्चे पर हमें ताकत मिलेगी। चीन की तरफ से समुद्री सीमाओं पर भी भारत के लिए खतरा पैदा हो रहा है, ऐसे में फ्रांस के साथ होने वाला ये सौदा काफी मददगार साबित हो सकता है।

भारत और फ्रांस रक्षा सौदों के लिए पीएम मोदी के यात्रा के दौरान एक रोडमैप तैयार कर सकते हैं। भारत की कोशिश रहेगी कि वो फ्रांस की कंपनियों की मदद से भारत में ही इंजन और बाकी पुर्जों को बनाए। इस डील में खासतौर पर भारतीय नौसेना के लिए कई तरह के अत्याधुनिक हथियार खरीदे जाएंगे।

मणिपुर का पूरा मामला जानिए

बता दें कि, अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को झड़पें हुई थीं। मेइती समुदाय मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए करीब 10,000 सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है, जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक इस हिंसा में 140 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 3000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। केंद्र की मोदी और राज्य की बिरेन सरकार अब तक इस मसले पर पूरी तरह विफल दिखी है। अब तक इस मसले पर पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला है, ना ही एक ट्विट किया है। हालांकि गृहमंत्री अमित शाह इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी की इसी चुप्पी के कारण राहुल ने उनपर निशाना साधा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें