August 6, 2025 6:58 am

सोशल मीडिया :

प्रधानमन्त्री ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई

Narendra Modi news प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (Bakrid) की बधाई दी और कामना की कि यह पर्व समाज में एकजुटता व सद्भाव को बनाए रखे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) की शुभकामनाएं। यह दिन सभी के लिए खुशी और समृद्धि लाए। यह हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव को भी बनाए रखे। ईद मुबारक!

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देशभर में मनाई जा रही है। इस्लामी मान्यता के अनुसार पैगंबर हजरत इब्राहीम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे तो अल्लाह ने उनके बेटे इस्माइल को जीवनदान दे दिया। इसी की याद में यह त्योहार मनाया जाता है।
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email
WhatsApp

Leave a Comment

बड़ी ख़बरें

मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें